उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी का आज फिर दिल्ली दौरा, करेंगे तीन जनसभा और एक रोड शो…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर जा रहे है। उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वह बुधवार को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक रोड शो और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम यहां एमसीडी चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके मद्देनजर बीजेपी आज (30 नवंबर) मेगा शो करने जा रही है। जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित और केंद्रीय मंत्रियों की भागीदारी रहेगी। इसमें सीएम धामी भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि गत सप्ताह भी उन्होंने दिल्ली में कई जनसभाओं को संबोधित कर उत्तराखंडवासियों को भाजपा के पक्ष में जोडऩे का प्रयास किया। अब इसी कड़ी में वह बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं।
दूसरी तरफ, बताया जा रहा है कि बीजेपी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर एक आंतरिक सर्वे करवाया है। सर्वे में दावा किया गया है कि, एमसीडी चुनाव में बीजेपी 170 से अधिक सीटें जीत रही है। अनुमान है कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी 1 दिसंबर से दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) प्रचार में उतर सकते हैं। शाह यहां चुनावी जनसभा के साथ-साथ रोड शो भी कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel