उत्तराखंड
Uttarakhand News: भर्ती परीक्षाओं को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, ऐसे होंगे एग्जाम…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड सरकार समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती का अधिकार लोक सेवा आयोग को देने जा रही है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि ग्रुप सी परीक्षा यूकेपीएससी द्वारा उत्तराखंड में आयोजित की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी निरंतर युवाओं के साथ खड़े है। धांधली मामले में वह लगातार बड़े एक्शन ले रहे है। तो वहीं अब उन्होंने विवादों के बीच युवाओं के हित में समूह ग की लटकी हुई परीक्षाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी ने कहा कि युवाओं के रोजगार पर ब्रेक नहीं लगने देंगे। ऐसे में UKPSC से परीक्षा कराने पर सहमति बन गई है और आगामी कैबिनेट की बैठक में इस मामले में कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि धामी सरकार यूकेएसएसएससी परीक्षाओं के घपले की जांच पूरा होने का इंतजार किए बिना बेरोजगारों के हित में यह कदम उठा रही है। ऐसे में आयोग की लंबित भर्तियां प्रभावित न हों, इसके लिए सरकार लोक सेवा आयोग को समूह ग की भर्ती की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। लोकसेवा आयोग अभी तक समूह ‘क’ और ‘ख’ के पदों पर भर्ती करता है।
गौरतलब है कि पेपरलीक प्रकरण सामने आने से पहले यूकेएसएसएससी ने छह परीक्षाएं करानी थीं। इनमें पुस्तकालय सहायक, पटवारी, पुलिस आरक्षी, वन आरक्षी, सहायक लेखाकार व वाहन चालक पदों की परीक्षाएं शामिल हैं। इनके लिए आवेदन तक आमंत्रित कर लिए गए हैं। 4282 पदों की प्रस्तावित इन परीक्षाओं के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel