उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में होगा मदरसों का सर्वे…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भी अब मदरसों की जांच की जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज अब उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी प्रदेश में मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करवाने जा रही है। सीएम धामी ने इसका ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी मदरसों का सर्वे किया जाएगा। इन्हें लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में इनकी जांच कराई जानी बहुत जरूरी हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी तेजी से मदरसों की जांच (examination of madrasas) के साथ साथ अवैध मदरसों को ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं अब उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे किया जाएगा। सीएम धामी का कहना है कि मदरसों को लेकर समय समय पर तमाम तरीके की बातें सामने आती रहती हैं। ऐसे में जांच होना जरूरी है, ताकि सच सामने आ सके।
इससे पहले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि सरकार जिन मदरसों को पैसे देती है तो उसका अधिकार भी है कि उसकी जांच हो। ऐसे में यह सरकार का अधिकार भी है कि उन मदरसों का सर्वे हो। उन्होंने कहा कि जो पैसे दिए जा रहे हैं उनसे क्या मदरसों में मुस्लिम छात्रों को शिक्षा, खाना और अन्य सुविधाओं मिल रही हैं कि नहीं? मदरसों में शिक्षक हैं या नहीं? मदरसों के पास भवन है कि नहीं? इसका सर्वे किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
