उत्तराखंड
Uttarakhand News: विधानसभा बैकडोर भर्ती पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कही ये बात, चर्चाओं का बाजार गर्म…
Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों (Uttarakhand assembly backdoor recruitment) के मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है। जिससे भर्ती निरस्त की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने साफ कहा है कि जो भी भर्तियां नियम विरुद्ध हुई हैं, उनको निरस्त किया जाना चाहिए। साथ ही दोषियों पर भी कार्रवाई होनी (Dhami in favor of action on culprits) चाहिए।
बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने कहा कि जैसे ही उन्हें उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती के बारे में पता चला था, उन्होंने तत्काल विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस मामले की जांच के लिए कहा था और दिशा में काम हो भी रहा है।
गौरतलब है कि भर्ती घोटाले की चौतरफा आलोचना के बाद रितु खंडूरी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था, जिसे एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपना था। रितु खंडूरी ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel