उत्तराखंड
Uttarakhand News: देवभूमि की बेटी ने किया कमाल, राष्ट्रीय स्तरिय प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान, दें बधाई…
Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी ने अपनी प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। जी हां देवभूमि बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पांच दिवसीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देनें वालों का तांता लग गया है। केन्द्रीय शिक्षा मन्त्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत सरकार द्वारा पांच दिवसीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2023 आज भुवनेश्वर उडीसा में सम्पन्न हुए। इस प्रतियोगिता में स्थानीय खेल-खिलौने विद्या के अन्तर्गत मनीषा रावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि मनीषा राइoका० सलानी जनपद बागेश्वर की कक्षा 09वीं की छात्रा है। उन्होंने उत्तराखण्ड से प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने स्थानीय खेल खिलौने में छात्रा ने अथक मेहनत व प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा द्वारा कास्ट कला के माध्यम से सनातन धर्म की यज्ञ में प्रयुक्त होने वाली सामग्री एवं बच्चों के खिलौने तैयार किये गये। इसमें सामान्य कास्ट का प्रयोग किया गया जो कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। इस वर्ष परिणामों के साथ विजेता प्रतिभागियों को केन्द्रीय शिक्षा मन्त्री मा० धर्मेन्द्र प्रधान जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष लोक कलाओं के संवर्धन एवं विकास हेतु माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कला उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जनपद स्तर राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगात्मक प्रतिस्पर्धा के रूप में विभिन्न चरणों में सम्पन्न होता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel