उत्तराखंड
Uttarakhand News: धामी सरकार ने इन अधिकारियों और कर्मियों को दिया नए साल का तोहफा, किए बंपर प्रमोशन…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार ने कर्मियों और अधिकारियों को नए साल का तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा सूचना विभाग और पुलिस विभाग में बंपर प्रमोशन किए गए है। जिसके आदेश जारी किए गए है। नए साल पर प्रमोशन का तोहफा पाकर कर्मियों के चेहरे खिल गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सूचना विभाग में तीन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। बताया जा रहा है कि वर्तमान संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।
वहीं दूसरी ओर उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को भी नए साल से पहले प्रमोशन को तोहफा मिला है। बताया जा रहा है कि 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बन गए है। सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बने हैं। वहीं डीजीपी ने अशोक कुमार ने सभी जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
