उत्तराखंड
Uttarakhand News: युवाओं के लिए खुशखबरी, पांच हजार शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती…
Uttarakhand News: शिक्षक बनने का सपना देख रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही शिक्षक भर्ती होने वाली है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार शिक्षकों की तैनाती करने जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने (Cabinet minister dhan singh rawat) अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रहे। प्रदेश में जल्द ही 5000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी, ताकि शिक्षकों की कमी स्कूलों में न हो।
वहीं उन्होंने कहा कि हम 2025 तक मजबूत उत्तराखंड बनाएंगे। इसके लिए टीवी मुक्त,नशा मुक्त और साक्षर उत्तराखंड बनाने जा रहे हैं। इसके लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही कुमाऊं में एम्स शुरू करने के लिए भी काम किया जा रहा है। एम्स का भूमि पूजन जल्द किया जाएगा अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के इंतजाम भी ठीक किये जायेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel