उत्तराखंड
Uttarakhand News: शासन का बड़ा फैसला, इस IAS अधिकारी को दी अहम जिम्मेदारी, संभाला चार्ज…
Uttarakhand News: उत्तराखंड वन विभाग से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने वरिष्ठ आईएएस अफसर अनूप मलिक को वन विभाग की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि शासन ने डीपीसी के बाद अनूप मलिक को प्रभारी हॉफ बनाया है। आज उन्होंने अपना चार्ज संभाल लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून 1986 बैच के आईएएस अफसर अनूप मलिक अब उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया बन गए है। डीपीसी पर मुख्यमंत्री की अंतिम मुहर लगने तक अनूप मलिक को प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी दे दी गई है।मंगलवार को उत्तराखंड वन विभाग के प्रमुख यानि हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (हॉफ) का कार्यभार संभाल लिया।
रिपोर्टस की माने तो शासन में डीपीसी होने के बाद अब इसके अंतिम अनुमोदन के लिए फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी जाएगी। जिसके बाद प्रदेश में वन विभाग के मुखिया की स्थाई नियुक्ति हो सकेगी। राज्य में इस प्रक्रिया के पूरा होने तक प्रभारी के तौर पर अनूप मलिक काम करेंगे।
बताया जा रहा है कि अनूप मलिक को विनोद कुमार सिंघल का स्थान दिया गया है। वह गत 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे। तबसे ये कुर्सी खाली थी। अनूप मलिक फिलहाल महकमे में एक बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब अनूप मलिक को उनकी वरिष्ठता के आधार पर प्रभारी हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel