उत्तराखंड
Uttarakhand News: राशन कार्ड धारको के लिए खुशखबरी, अब गेंहू-चावल के साथ फ्री मिलेगा ये अनाज…
Uttarakhand News: राशन कार्ड धारको सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों की जरूरत को ध्यान में रखकर एक और अहम बदलाव किया है। जिसके तहत अब सफेद और गुलाबी राशन कार्डधारकों को गेंहू चावल के साथ ही अब मडुवा भी मुफ्त मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की तरफ से कार्ड धारकों को एक किलो मडुवा (रागी) मुफ्त देने का आदेश दिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सस्ते गल्ले की दुकानों में मंडुवा देने की योजना बनाई गई है। योजना के तहत सफेद और गुलाबी कार्ड धारकों को प्रत्येक माह 1 किलो मुफ्त में मंडुवा अनाज दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस योजना की शुरुआत इस माह से हो रही है। मई माह से ही राशन कार्ड धारकों को मंडुवा दिया जाएगा। इसका आवंटन किया जा चुका है। योजना की शुरुआत पहले चरण में नैनीताल और उधम सिंह नगर में की जानी है। एक राशन कार्ड पर एक किलो मडुवा दिया जाएगा। इसे देने के बदले चावल की मात्रा एक किलो कम कर दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
