उत्तराखंड
Uttarakhand News: शासन का बड़ा फैसला, इस आईपीएस अधिकारी का बढ़ाया कार्यकाल…
उत्तराखंड में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शासन ने गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार को एक्सटेंशन दे दिया है। उनका कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। ये फैसला चारधाम यात्रा को लेकर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार आज रिटायर होने वाले थे, मगर चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार ने उनके कार्यकाल के बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि 3 महीने के सेवा विस्तार का उत्तराखंड शासन ने आदेश जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि गढ़वाल कमिश्नर पद के लिए कई अधिकारी लाइन में हैं, लेकिन सरकार अब तक यह तय नहीं कर पाई है कि यह जिम्मेदारी किसे दी जाये। इस महत्वपूर्ण पद और जिम्मेदारी को देखते हुए फिलहाल सरकार ने अगले तीन महीने के लिए गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार के कार्यकाल को बढ़ा दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
