उत्तराखंड
Uttarakhand News: इस दिन होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, पढ़ें…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में 13 मार्च से गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि धामी सरकार की कैबिनेट बैठक गैरसैण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगी। इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आगामी 13 मार्च को होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सुबह सुबह 11:30 बजे विधानसभा भवन में ये बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें विधायक निधि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये सालाना करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है , बताया जा रहा है निधि के कार्यों पर जीएससटी काटे जाने के चलते विधायक इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं । इसके साथ ही बीआरसी – सीआरसी ऑउटसोर्स से भर्ती सहित कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय हो सकता है ।
गौरतलब है कि भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्च तक सत्र चलेगा। बजट सत्र के लिए सचिवालय और विधानसभा सचिवालय के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। भराड़ीसैंण में अनावश्यक भीड़ न बढ़े इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है। इस बार विधानसभा सत्र के लिए अधिकारियों की भी रोटेशन में ड्यूटी लगाई है, जिससे भीड़ बढ़ने से व्यवस्था प्रभावित न हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel