उत्तराखंड
Uttarakhand News: वाहन चालको के लिए जरूरी खबर, अगर किया ये काम तो FIR दर्ज करने के साथ ही होगी ये कार्रवाई…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब पुलिस वाहन चालको पर सख्त रुख अपनाने वाली है। बताया जा रहा है कि अगर अब कोई भी स्टंट बाइकिंग और रैश ड्राइविंग करता दिखा तो पुलिस उशके खिलाफ जीरो टॉलरेंस के साथ काम करेगी। अब ऐसे मामलों में चालक की काउंसिलिंग नहीं, बल्कि सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही कई कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार महंगी बाइक से स्टंट करने का शौक यूट्यूबर अगस्त्य चौहान की जान पर भारी पड़ गया। बीते दिन देहरादून के इस यूट्यूबर की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद अब देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि देहरादून ट्रैफिक पुलिस अब खौफनाक स्टंट बाइकिंग, रैश ड्राइविंग के खिलाफ अभियान छेड़कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करेगी। साथ ही चालको के यूट्यूब और फेसबुक अकाउंट ब्लॉक किए जाएंगे।
यातायात पुलिस का मानना है कि यह सब कुछ फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया जाता है। इन चालकों के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस साल की शुरुआत में 12 ब्लॉगरों को चिह्नित किया था। इन्होंने सड़कों पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए वीडियो बनाए थे। इन सबकी काउंसिलिंग की गई थी। इसके बाद सभी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में भी कार्रवाई की गई थी। लेकिन ये फिर भी नहीं सुधरे है। इनके खिलाफ अब सीधे मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
