उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, अधिसूचना जारी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र पांच सितंबर से प्रारंभ होगा। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। आइए जानते है इस बार सत्र में क्या कुछ खास होने वाला है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र देहरादून में पांच सितंबर से होगा। सत्र आठ सितंबर तक प्रस्तावित किया गया है। सत्र में पहले दिन अनुपूरक बजट पेश होगा। विधायकों ने सत्र के लिए अभी तक 614 प्रश्न लगाए हैं। सत्र की शुरुआत पांच सितंबर को होगी और इस दिन अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखने के साथ ही विधायी कार्य होंगे। छह सितंबर को अनुपूरक बजट पर अनुदानवार चर्चा होगी। सात सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। आठ सितंबर को अनुपूरक बजट से संबंधित विधेयक पारित होगा।
गौरतलब है कि कैबिनेट की हाल में हुई बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र का आयोजन पांच से आठ सितंबर तक करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। विधानसभा सचिवालय ने इसके बाद प्रस्ताव राजभवन को भेजा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी करने के साथ ही सत्र का तिथिवार अंतिम कार्यक्रम भी प्रस्तावित कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel