उत्तराखंड
Uttarakhand News: इस विभाग में लगेगी आज नई नौकरियों पर मुहर, जानें कितने पद होंगे सृजित…
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार बेरोजगारों के रोजगार को लेकर कवायद में जुटी है। इसी कड़ी में युवा बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। शासन द्वारा आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विभाग में नई नौकरियों पर मुहर लगने वाली है।
बताया जा रहा है कि आज विभाग ने लगभग 500 पदों के सर्जन के लिए अहम बैठक बुलाई है। बैठक में फार्मासिस्ट, पंचकर्म सहायक के पद सृजित किये जायेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयुष एवम आयुष शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में आज विभाग की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विभागान्तर्गत प्रस्तावित पदों के सृजन सम्बन्धी प्रकरणों में विचार विमर्श किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि विभाग में पंचकर्म सहायकों के 224 पदों का सृजन , राज्य के एलोपैथिक चिकित्सालयों में स्थापित आयुष विंगों में आई०पी०एच०एस० मानकानुसार फार्मासिस्टों के (124 – आयुर्वेदिक, 277 – होम्योपैथिक) पदों का सृजन किए जाने की चर्चा है।
इसके साथ ही राज्य के एलोपैथिक चिकित्सालयों में सामुदायिक स्वास्थ्य के अन्तर्गत फार्मासिस्ट के 90 पदों का सृजन और जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में स्थापित 50 शैय्यायुक्त चिकित्सालय में पदो का सृजन और जनपद हरिद्वार में मोहनपुरा रुड़की में यूनानी / होम्योपैथ चिकित्सालय में पदों का सृजन पर चर्चा की जा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel