उत्तराखंड
Uttarakhand News: वाहन चालकों के लिए काम की खबर, सीएम धामी ने इस प्रस्ताव पर दिया अनुमोदन…
उत्तराखंड में वाहन चालको के लिए काम की खबर है। सीएम धामी ने परिवहन विभाग के पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट के प्रस्ताव पर अनुमोदन दे दिया है। जिससे अब 21 फरवरी 2025 तक पुरानी दरों पर ही फिटनेस टेस्ट की फीस ली जाएगी। जिससे आमजन को राहत मिलेगी। आइए जानते है डिटेल्स…
सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि परिवहन विभाग के पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना अनुमोदन दे दिया है। इस अनुमोदन के अनुसार 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने हेतु पुरानी दरों पर ही फीस लिए जाने की जो सुविधा शासनादेश दिनांक 21 फरवरी 2023 द्वारा एक वर्ष हेतु प्रदान की गई थी वह सुविधा अब दिनांक 22 फरवरी 2024 से दिनांक 21 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी।
सचिव परिवहन ने कहा कि वाहन स्वामी अब एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे। परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठन काफ़ी दिनों से इसकी मांग कर रहे थे जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
