उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश के इन कर्मियों के लिए काम की खबर, अब ऐसे मिलेगा ड्यूटी भत्ता…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में होमगार्डों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि अब इन होमगार्ड के खाते में हर माह की पहली तारीख को ‘ड्यूटी भत्ता’ आ जाएगा। इसकी शुरूआत हो गई है। आईजी केवल खुराना की ओर से सरकारी कार्मिक की तरह होमगार्ड के खाते में वेतन महीने की पहली तारीख में पहुंचने वाली प्रक्रिया शुरु की गई है। जिससे अब होमगार्ड के चेहरे खिल गए है।
मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड विभाग की ओर से सूबे के सभी होमगार्डों के बैंक खाते इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) सरकारी पोर्टल से लिंक किए जा रहे हैं। सभी खाते लिंक होने के बाद ट्रेजरी विभाग खातों में हर माह की पहली तारीख को होमगार्डों का ड्यूटी भत्ता डालेगा। इस प्रक्रिया में होमगार्ड और ट्रेजरी विभाग को लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। अब तक होमगार्ड का ड्यूटी चार्ट मस्टरोल बनाकर जिला मुख्यालय को भेजा जाता था। सरकारी कार्मिक की तरह अब होमगार्डों के खाते में भी एक क्लिक पर महीने की एक तारीख को ड्यूटी भत्ता पहुंचेगा।
बताया जा रहा है कि होमगार्ड विभाग की ओर से मस्टरोल के बजाय ई-मेल के जरिए ट्रेजरी विभाग को ड्यूटी चार्ट भेजने की नई कवायद शुरू की गई है। पहले चरण में हरिद्वार से इसकी शुरुआत की गई है। अब सूबे के अन्य जिलों में भी इसकी शुरुआत होगी। इस प्रक्रिया के शुुरू होने से होमगार्डों को ड्यूटी भत्ते के लिए 10 से 15 तारीख का इंतजार नहीं करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel