उत्तराखंड
Uttarakhand News: अब हर परिवार का बनेगा एक विशिष्ट पहचान पत्र, जानें सरकार का प्लान…

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार अब एक नए पहचान पत्र को लेकर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी परिवार का एक विशिष्ट पहचान पत्र बनाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों को इस विशिष्ट पहचान पत्र बनाने से जुड़े कई अहम निर्देश दिए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरियाणा में परिवार पहचान पत्र योजना शुरू की गई है। जहां हर परिवार को 14 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जा रहा है। इस योजना के धरातल पर उतरने के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी इसे राज्य में लागू करना चाह रही है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को योजना का रोड मैप तैयार कर संबंधित विभागों को टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए हैं। योजना में आईटी, नियोजन आदि विभागों को भी शामिल किया गया है।
इस योजना का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उत्तराखंड के परिवारों तक सीधे लाभ पहुंचाना है। ताकि प्रदेश के हर निवासी को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। ऐसे में सभी परिवारों के अनिवार्य रूप से विशिष्ट पहचान पत्र बनाए जाने की तैयारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


