उत्तराखंड
Uttarakhand News: रोडवेज बस में यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा, बिना केश के भी कर सकेंगे सफर, जानें…
Uttarakhand News: उत्तराखंड रोडवेज से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। यात्रियों को अब बसों में नई सुविधा मिलेगी। इसके तहत अब बिना केश के भी यात्री अपना सफर पूरा कर सकेंगे। जी हां अब रोडवेज का सफर भी कैशलेस हो गया है अब यात्री बसों में क्यूआर कोड स्कैन कर किराये का भुगतान कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज की बसों में अब यूपीआई और पेटीएम आदि का क्यूआर कोड स्कैन कर किराया भुगतान की सुविधा भी दे दी गई है। इसका लाभ यात्रियों के साथ ही परिचालकों को भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि साधारण व एसी बसों में महीने में परिचालक यदि एक माह में एक लाख रुपये से अधिक किराया क्यूआर कोड के जरिये वसूल करता है तो उसे एक हजार रुपये का प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। वहीं वाल्वो व इलेक्ट्रिक बसों में डेढ़ लाख से अधिक की आय लाने पर यह धनराशि मिलेगी।
बताया जा रहा है कि इसका आदेश जारी कर दिया गया है। माह में जो परिचालक निर्धारित राशि क्यूआर कोड के जरिये एकत्रित कर लेंगे, उन्हें प्रोत्साहन भत्ता अलग से दिया जाएगा। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से कैशलेस सुविधा हर क्षेत्र में मिल रही थी, लेकिन उत्तराखंड रोडवेज में टिकट मशीन में क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए सुविधा नहीं थी। यात्री अपने मोबाइल नंबर से रोडवेज की ओर से दिए मोबाइल नंबर पर किराये का भुगतान करते थे। अब यात्रियों को ये सुविधा मिल सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel