उत्तराखंड
Uttarakhand News: बदले गए पिटकुल के प्रबंध निदेशक, इन्हें मिली जिम्मेदारी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। ऊर्जा निगम से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। शासन ने पिटकुल के प्रबंध निदेशक में बड़ा फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि पीसी ध्यानी को पिटकुल में प्रबंध निदेशक बनाया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिटकुल में अनिल कुमार यादव से प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उनकी जगह अब पीसी ध्यानी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अनिल यादव को अवमुक्त करने के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई । बताया जा रहा है कि ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम की तरफ से आदेश जारी करते हुए पिटकुल की अतिरिक्त जिम्मेदारी पीसी ध्यानी को दी गई है।
रिपोर्टस की माने तो पीसी ध्यानी अभी निदेशक मानव संसाधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह अब मानव संसाधन के साथ ही पिटकुल के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं अब अनिल कुमार यादव यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक के तौर पर काम करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel