उत्तराखंड
Uttarakhand News: यहां गहरी खाई में गिरा पुलिस का वाहन, चार जवानों की मौत, 9 घायल…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत की सीमा से लगे बैतड़ी जिले से दर्दनाक हादसे से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां सोमवार को पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नेपाल प्रहरी (पुलिस) के चार जवानों की मौत हो गई। जबकि नौ जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत की सीमा से लगे बैतड़ी जिले के पाटन क्षेत्र मेें चुनाव संपन्न कराकर मतपेटियां जमा कर वापस लौट रहा पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में चार जवानों की मौत हो गई है। जबकि वाहन चालक समेत नौ लोग घायल है। जिनमें से छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रहरी गणेश बहादुर खड़का और पुतली खड़का को नेपाल आर्मी के हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए नेपालगंज भेजा गया है। अन्य घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
