उत्तराखंड
Uttarakhand News: DAV सहित इन कॉलेजों में एडमिशन के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गढ़वाल विवि से जुड़े कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिलों के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम आने के बाद गढ़वाल केंद्रीय विवि ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण शुरू कर दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी CUET-UG रिजल्ट ने स्टूडेंट्स को जितनी राहत दी है, उससे ज्यादा सवाल खड़े किए हैं। वैसे यह अच्छी बात है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार CUET परीक्षाएं ज्यादा व्यवस्थित ढंग से ली गईं और रिजल्ट भी समय पर घोषित कर दिया गया। अब विवि में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन छात्रों ने सीयूईटी में गढ़वाल विवि का विकल्प चुना था, वह विवि के श्रीनगर, टिहरी और पौड़ी परिसर के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
ऐसे करें पंजीकरण
- वेबसाइट https://hnbgucuet.samarth.edu.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- पहले पंजीकरण में छात्रों को अपने सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा।
- रिजल्ट जारी होने के 10 दिन के भीतर ही पंजीकरण होंगे।
- विवि के स्तर से तीनों परिसरों की मेरिट जारी कर दी जाएगी।
वहीं बताया जा रहा है कि डीएवी पीजी कॉलेज में भी सोमवार से नए सत्र के दाखिलों के लिए सीयूईटी स्कोर के आधार पर पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं। एसजीआरआर, डीबीएस और एमकेपी कॉलेज में दाखिलों पर अभी संशय बना हुआ है। सभी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


