उत्तराखंड
Uttarakhand News: एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, एक साथ नौ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें मामला…
Uttarakhand News: देहरादून एसएसपी लगातार एक्शन में है। लापरवाही पर वह कड़ी कार्रवाई कर रहे है। एक बार फिर उन्होंने ड्यूटी से गायब मिलने पर पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने औचक निरीक्षण के दौरान 9 पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिलने पर सभी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी दलीप कुंवर ने देहरादून के विभिन्न स्थानों पर तैनात रात्रि ड्यूटी का आकस्मिक निरीक्षण किया। वह ये देखने निकले की पुलिसकर्मी किस प्रकार से ड्यूटी निभा रहे हैं। लेकिन इस दौरान निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब (Policeman Absent from duty) मिले। जिस पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से गैरहाजिर पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर (Policemen Line Hazir) कर दिया। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।
ये पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर
बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक महावीर सिंह थाना डालनवाला, हेड कांस्टेबल अनोज राणा कोतवाली नगर, हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद थाना वसंत विहार, हेड कांस्टेबल राकेश सेमवाल थाना पटेलनगर, हेड कांस्टेबल शोभा गौड़ थाना कैंट, कांस्टेबल योगेश भट्ट थाना बसंत बिहार, कांस्टेबल सुरेंद्र खंतवाल थाना डालनवाला, कॉन्स्टेबल आजाद सिंह थाना पटेल नगर और कांस्टेबल योगेश सैनी थाना कैंट को लाइन हाजिर किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel