उत्तराखंड
Uttarakhand News: सेल्फी लो और जीतो उपहार, पचास हजार तक का मिलेगा नगद पुरस्कार, ऐसे करें प्रतिभाग…
अगर आपको भी पशुओं से प्रेम है तो आपके लिए काम की खबर है। धामी सरकार ने एक नई पहल की है। उत्तराखंड पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अच्छी पहल की है। उन्होंने #selfiewithpets कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन में हिस्सा ले आप इनाम जीत सकते है। जी हां पशुओं/जानवरों के प्रति आपका प्रेम, आपकी कहानी, आपकी सेल्फी अब आपको इनाम जिताएगी ।
बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग, उत्तराखंड ने निराश्रित जानवरों के प्रति प्रेम भाव बढ़ाने और हमारे बेजुबान प्राणियों के लिए धरती को बेहतर जगह बनाने के उद्देश्य से #selfiewithpets कैंपेन की शुरूआत की है। इस कैंपेन में हिस्सा लेने के लिए आपको बस पालतू जानवरों के साथ सेल्फी खिंचकर कहानी के साथ #SelfieWithPets हैसटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करनी है। इस कैंपेन में पुरस्कार राशि 1st 50,000 ₹ 2nd 30,000 ₹ 3rd 15,000 ₹ रुपए रखी गई है।
बता दें कि सेल्फी और निराश्रित पशु / जानवर की कहानी को सोशल मीडिया पर #Selfie WithPets के साथ साझा करना होगा। इसमें आपको उत्तराखंड सरकार , पशुपालन विभाग और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज को टैग / मेंशन करना होगा। इस कैंपेन में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। लोग अपने पालतू जानवर के साथ कहानी लिख फोटो खीच दूसरों को प्रेरित कर रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel