उत्तराखंड
Uttarakhand News: रिपब्लिक पार्टी ऑफ़ इंडिया के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने बांटे दायित्व, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी…
Uttarakhand News: रिपब्लिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ( अठावले) के नव नियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कमान सम्भाली है। प्रदेश की कमान संभालते ही सेठपाल एक्शन मोड में है। उन्होंने उत्तराखंड में अपनी पार्टी को मज़बूत करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है । इसके तहत उन्होंने कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने देहरादून मे नए पदाधिकारियों को रिपब्लिकन पार्टी ओफ़ इंडिया (अठावले) की नई ज़िम्मेदारियाँ दी सौंपी है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है। बता दें कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले की अनुमति से श्रवण कुमार को उत्तराखण्ड प्रदेश का गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं अभिषेक कुमार को प्रदेश का लक्सर का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही संदीप कुमार को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व उनसे मिलने वाले लाभ को आम जनता तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
