उत्तराखंड
Uttarakhand News: जान पर खेल कर जंगलो की रक्षा करने वाले ये 5 कर्मी होंगे सम्मानित, आदेश जारी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में वन विभाग द्वारा 15 अगस्त को उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वनाग्नि सत्र 2022 में वनाग्नि नियंत्रण / प्रबन्धन हेतु महत्वपूर्ण / उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पांच कर्मियों को सम्मनित किया जा रहा है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। ये आदेश मुख्य वन संरक्षक , वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन निशान्त वर्मा की ओर से जारी किए गए है।
आदेश के अनुसार वनाग्नि सत्र 2022 में वनाग्नि नियंत्रण / प्रबन्धन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों एवं समुदाय आधारित संगठनों के प्रतिनिधियों की जारी सूची के अनुसार 15 अगस्त , 2022 के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट मसूरी वन प्रभाग, चकराता वन प्रभाग,राजाजी टाइगर रिजर्व , देहरादून के पांच कर्मी शामिल है। जिन्हें सम्मानित किया जाना है। आइए जानते है किसे और क्यों सम्मानित किया जा रहा है।
सम्मानित होने वाले कर्मियों की लिस्ट
- मसूरी वन प्रभाग के रायपुर रेंज के वन दरोगा राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा वनाग्नि काल 2022 में रिंगालगढ अनुभाग- चीड बहुत्य क्षेत्रों में वनाग्नि के रोकथाम हेतु सराहनीय / उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
- जौनपुर के नीलकण्ठ पोखरियाल , वन बीट अधिकारी द्वारा काण्डा बीट के अन्तर्गत चीड़ बाहुल्य क्षेत्र में बनाग्नि की रोकथाम हेतु सराहनीय उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
- चकराता वन प्रभाग के रिखनाड रेंज के विरेन्द्र सिंह भंडारी , वन बीट अधिकारी दिनांक 12.042022 को रिखनाड़ रेज के अन्तर्गत वनाग्नि को बुझाते हुए घायल हो गये थे। उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
- प्रभागीय कार्यालय के चन्दर सिंह चौहान डाकिया चकराता द्वारा वर्ष 2022 वनाग्नि काल में प्रभागीय कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम में वनाग्नि तापमान आदता एवं वर्षा आदि सम्बन्धी सूचनओं का आदान – प्रदान किया गया । अवकाश के दिनों में भी नियंत्रण कार्य किया गया । जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
- राजाजी टाइगर रिजर्व , देहरादून के गोहरी रेंज अध्यक्ष के ईको विकास समिति धमान्द द्वारा दिनांक 03.06.2022 को धमान्द बीट में आग की घटना होने पर ईडीसी [ धमान्द द्वारा कर्मचारियों के साथ मिलकर तत्काल कार्यवाही कर आग पर काबू पाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel