उत्तराखंड
Uttarakhand News: कल से स्कूलों में होने वाला है ये बड़ा बदलाव, आदेश जारी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। जिसके तहत 1 अक्टूबर से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदल जाएगा। स्कूल सुबह 9:30 बजे से खुलेंगे और छुट्टी दोपहर बाद 3:30 बजे होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी स्कूलों में एक अक्टूबर से सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने के बजाय अब स्टूडेंट्स को सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर साढ़े तीन बजे तक छुट्टी कर दी जाएगी। समय में यह बदलाव मौसम के लिहाज़ से किया गया है। शीतकालीन समय सारिणी के मुताबिक अगले छह महीनों के लिए स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी कर दिए गए है। आदेश में लिखा है कि सर्दियों में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दिन के 3:30 बजे तक किया जाएगा।
बता दें कि अभी विद्यालयों का संचालन ग्रीष्मकालीन समयसारिणी के हिसाब से हो रहा है। जिसके तहत स्कूलों के खुलने का समय प्रात: आठ बजे और बंद होने का समय एक बजे निर्धारित है। 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल वर्तमान के हिसाब से ही चलेंगे। 1 अक्टूबर से समय बदल जाएगा। ग्रीष्मकाल में 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक विद्यालयों का संचालन सुबह 8 बजे से लेकर दिन के 1 बजे तक हो रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
