उत्तराखंड
Uttarakhand Politics: CM धामी की इस तस्वीर ने दून से दिल्ली तक मचाया घमासान, सियासी हलचल तेज…
कहते हैं कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। ऐसी ही एक तस्वीर उत्तराखंड की राजनीति में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। सीएम धामी की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर सीएम धामी और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की है। जिसमें दोनों एक साथ बैठे बाते करते दिख रहे है। इस तस्वीर ने दिल्ली से लेकर दून तक सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कयासों का बाजार गर्म है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीरथ सिंह रावत के बिना परसेंटेज, कमीशन वाले बयान को लेकर मचे घमासाच के बीच धामी और तीरथ के रिश्ते खराब होने की चर्चाएं तेज हो गई थी। ऐसे मे गुरूवार को दिल्ली में एक शादी समारोह की तस्वीरों ने इन चर्चाओं पर विराम लगाया है तो वहीं कई और चर्चाओं को हवा दी है। दोनों नेता की दिल्ली से अलग ही तस्वीर आई है। तस्वीरों में दिखी दिग्गजों की केमेस्ट्री ने नई कहानी बयान कर दी। तस्वीर को देखकर भाजपाई जरूर राहत महसूस कर रहे होंगे। हालांकि दोनों के बीच बातचीत क्या हुई। ये साफ नहीं है।
गौरतलब है कि बीते दिनों में उत्तराखंड की सियासत में भाजपा के अंदर धामी सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर घेरने में भाजपा के पूर्व सीएम तीरथ सिंह और त्रिवेंद्र सिंह ही नजर आए। जिसकी शुरूआत तीरथ सिंह रावत ने ये कहकर की कि राज्य में बिना कमीशन के कोई काम नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिना परसेंटेज, कमीशन के कोई अपना काम नहीं करवा सकता है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्हें इस बात को कहना नहीं चाहिए लेकिन वो इस बात को बता रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel