उत्तराखंड
मदद: अफ़ग़ान में फंसे उत्तराखंड वासी की वीडियो के माध्यम से मदद की गुहार, देखिए वीडियो…
अफगानिस्तान में इन दिनों हालात बद से बदतर हो गए हैं। आलम यह है कि चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। बहरहाल 3 दिनों से बंद हवाई अड्डे को आज खोल दिया गया है तो वंही अमेरिका की फोर्स एयरपोर्ट को खाली कराने में लगी हुई है। तमाम बिगड़ते हालातों के बीच अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पहले ही बंद कर दिया गया।
ऐसे में अफगानिस्तान में रह रहे भारतीय मूल के लोग वीडियो जारी करके भारत सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली कंचन क्षेत्री के पति प्रवीण अफगानिस्तान के काबुल में काम करने के लिए गए थे लेकिन हालातों के बीच वह भी काबुल में फंस गए हैं। उन्होंने ने सोशल मीडिया एक वीडियो डाला है जिसमे वह भारत सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इधर उनकी धर्मपत्नी का रोरोकर बुरा हाल है। उन्होंने भी अपने पति की सकुशल वापसी की भारत सरकार से मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
