उत्तराखंड
एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड मित्रता पुलिस का भयानक चेहरा आया सामने..देखिए वीडियो
Uttarakhand Today-उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बाजपुर के पहाड़पुर गांव के बरहनी चौकी इंचार्ज संदीप पिल्खवाल का धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल होता दिख रहा है
वीडियो में एस.आई. संदीप महिलाओं के सामने अपनी शर्ट के बटन खोलते हुए हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे हैं एस.आई. महिलाओं को वर्दी फाड़ने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी धमकी देते नजर आ रहे हैं महिलाओं को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में उत्तराखंड के मित्र पुलिस की साख पर बट्टा लगा दिया है
वीडियो में दिख रहे अनुशासित एस.आई. के खिलाफ अभी तक सरकार ने कोई जांच नहीं की है
मामला 12 मार्च को पहाड़पुर निवासी मनदीप खैरा पुत्र सुखदेव सिंह को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया था 16 जुलाई को उसके खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। बीती 20 अगस्त को बरहैनी चौकी इंचार्ज संदीप कुमार अपने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मंदीप खैरा के घर पहुंचे थे,लेकिन मौके पर मंदीप मौजूद नहीं मिला।आरोप है कि दरोगा व उनके दोनों साथियों ने घर में मौजूद मंदीप के माता-पिता और एक महिला के साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं मौके पर मंदीप के परिजनों को भी धमकी दे डाली। घर पर हुये इस घटनाक्रम के बाद बरहैनी चौकी में मंदीप खैरा, उसके बुजुर्ग पिता सुखदेव सिंह,माता रंजीत कौर और घर में मौजूद एक अज्ञात महिला व अन्य पर आई.पी.सी. की धारा 332, 504, 506 और 353 की जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाना, शांति भंग, आपराधिक धमकी देना और सरकारी कार्य में बाधा डालना, जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल होने के बाद सच्चाई सामने आई जिसमें एस.आई. संदीप खुद अपने हाथों से अपनी वर्दी के बटन खोलते दिखे। इसके साथ ही महिला को वर्दी पर हाथ डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने के लिये धमकाते हुए वीडियो में कैद हुआ है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel