उत्तराखंड
Uttarakhand Toppers: 12वीं की टॉपर कंचन जोशी के पिता है गार्ड, 10वीं की प्रियांशी ने रचा इतिहास…
उत्तराखंड बोर्ड का मंगलवार को 10th और 12th की परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में पिथौरागड़ के गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। तो वहीं 12 वीं की टॉपर रही कंचन जोशी ने 97.7 फीसदी अंक प्राप्त किए है। कंचन के पिता सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। बेटी ने कड़ी लगन से मुकाम हासिल किया है जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर है।
बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टॉपर बेड़ीनाग की प्रियांशी वायु सेना में अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। प्रियांशी रावत जंगम बाबा शंकर गिरी इंटर काॅलेज (जेबीएसजी) गंगोलीहाट की छात्रा है। उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में टॉप कर सीमांत पिथौरागढ़ का नाम रोशन करने वाली प्रियांशी की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी व्याप्त है। उनके पिता राजेश रावत पूर्व सैनिक और वर्तमान में बेड़ीनाग व्यापार संघ अध्यक्ष हैं। वह हार्डवेयर और गिफ्ट सेंटर की दुकान चलाते हैं। प्रियांशी की माता रजनी रावत साधना पब्लिक स्कूल बेड़ीनाग में शिक्षिका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel