उत्तराखंड
उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने अल्मोड़ा नगर का स्थलीय निरीक्षण किया

अल्मोड़ा: उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को अल्मोड़ा नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेयर अजय वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा के साथ सर्किट हाउस से मल्ला महल तक पैदल बाज़ार का भ्रमण किया।
उन्होंने निर्देश दिए कि बाज़ार के सौंदर्यीकरण का कार्य तेज़ी से किया जाए, बिजली और पानी की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाए तथा बाज़ार को आदर्श सांस्कृतिक पहचान के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर को एक मॉडल के रूप में संवारने का लक्ष्य है।
मल्ला महल निरीक्षण के दौरान सचिव ने अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि दशहरे तक इसे पर्यटकों के लिए खोला जाना सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने मल्ला महल में कैफेटेरिया एवं लाइट एंड साउंड शो को तत्काल प्रारम्भ करने तथा सीसीटीवी लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए । साथ ही मल्ला महल में नियमित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए ।
उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अल्मोड़ा में पर्यटन के विकास को लेकर जो भी प्रस्ताव हों उन्हें जल्द तैयार कर उन्हें प्रेषित किया जाए , बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी । साहसिक पर्यटन की संभावनाओं पर जोर देते हुए उन्होंने जनपद में पैराग्लाइडिंग हेतु उपयुक्त स्थलों को चिह्नित कर उनका विकास करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण से पूर्व सर्किट हाउस में आयोजित विभागीय बैठक में सचिव ने मानसखंड मंदिरमाला मिशन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मिशन के अंतर्गत कुमाऊँ के मंदिरों का सौंदर्यीकरण एवं बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है। बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुसार पर्यटन सुविधाओं का विस्तार कर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएँगे ।
इसके उपरांत उम्होंने नंदा देवी मंदिर का भी स्थलीय निरीक्षण किया और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


