उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड परिवहन मंत्री ने 14 अधिकारियों के तबादले के आदेश पर लगाई रोक…
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। परिवहन मंत्री ने निगम के प्रबंध निदेशक के तबादला आदेशों पर तत्काल रूप से रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रबंध निदेशक के पद से रिलीव होने से पहले आईएस रंजना राजगुरु ने 14 अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले कर दिए थे। जिसे अब परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने रोक दिया है।
बताया जा रहा है कि शासन ने रंजना को शुक्रवार देर रात तबादला कर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से हटाकर नवीन स्थान पर तैनाती दी थी। लेकिन पद छोड़ने से पहले रंजना राजगुरू ने अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। जिसके आदेश सार्वजनिक हुए और तुरंत विवादों में घिर गए। आरोप लगे कि चार अधिकारियों को ऐसी जगह मनचाही तैनाती दी थी, जहां वह सात-आठ साल पूर्व में तैनात रह चुके थे। ऐसे में विवाद के बाद परिवहन मंत्री ने परिवहन सचिव को फोन कर सभी 14 अधिकारियों के तबादले पर तत्काल रोक लगा दी।
बताया जा रहा है कि परिवहन निगम में 14 अधिकारियों के तबादला आदेश शनिवार की शाम सार्वजनिक हुए थे, जबकि आदेश में तिथि 22 अप्रैल शुक्रवार की दर्ज थी। रंजना राजगुरु ने शनिवार की दोपहर प्रबंध निदेशक का पद छोड़ा था। ऐसे में बैक डेट में आदेश जारी करने का विवाद भी उठ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel