उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: देहरादून समेत इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, खतरे के निशान के पास गंगा नदी…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश कहर बरसा रही। नदी नाले उफान पर हैं। खौफनाक मंजर सामने आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने देहरादून सहित 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विभाग ने सोमवार 01 अगस्त के लिए देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर हैं।
बताया जा रहा है कि गंगा का जल स्तर बढ़ने से लक्सर में किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान (293 मीटर) के करीब पहुंच गया है।पानी बढ़ने से गंगा के आसपास के खेतों में फसल जलमग्न हो गई हैं। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भी पानी भर गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
