उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: देहरादून सहित इन जिलों में अगले 24 घंटे भारी, जानें अपने जिले में बारिश का हाल…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में खास तौर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इनके अलावा भी कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। विभाग ने आपदा प्रबंधन समेत कई विभागों को एडवाइज़री जारी करते हुए सतर्क रहने के अपडेट दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार सुबह से देहरादून में सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल जारी है। देहरादून में बादलों का पहरा है। वहीं मौसम विभाग ने भी आज देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि देहरादून और नैनीताल समेत आसपास के इलाकों में गरज के साथ भारी वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।
बताया जा रहा है कि वहीं उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बन रही है। इसका मतलब है कि चार धाम यात्रियों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। हालांकि चमोली में शुक्रवार शाम रुक-रुककर हुई अच्छी बारिश के बाद आज सुबह से धूप खिली है. बद्रीनाथ हाईवे भी सुचारू है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel