उत्तराखंड
Uttarakhand Weather Update: 15 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम, बढ़ सकती है मुश्किले…
देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून का दौर जारी है। प्रदेश के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों का जीवन अस्त- व्यस्त है। वही उत्तराखंड प्रदेश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन बारिश का पूर्वानुमान है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में बारिश खलल पैदा कर सकती है।
मौसम विभाग ने पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग केंद्र ने 5 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार आज गुरुवार को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की है। साथ ही गर्जन के साथ बौछारें और कहीं-कहीं तेज बौछार की संभावना जताई है।
मौसम विभाग केंद्र ने मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश बताई है। 13, 14 और 15 अगस्त को भी कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून में भी 15 अगस्त तक बारिश के दो से तीन दौर तक चल सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान बादलों से आच्छादित रहेगा। आपको बता देंं कि राजधानी देहरादून में बारिश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel