उत्तराखंड
दें बधाईः उत्तराखंड के ये पुलिसकर्मी होंगे केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित, किया था ये कारनामा…
मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को यह सम्मान ऑनर किलिंग करने वालों को मृत्युदंड दिलाने के लिए दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बहन की हत्या करने वालों को सजा दिलाई थी। मामला 18 मई 2018 का है। जब हरिद्वार के खानपुर में स्वजनों के विरुद्ध जाकर शादी करने के पर दो सगे भाईयों कुलदीप व अरूण और ममेरे भाई राहुल ने अपनी बहन प्रीति की मामा के घर ग्राम अवधिपुर जाकर कुल्हाड़ी व फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। मामले में मृतका के पति बृजमोहन की तहरीर पर थाना खानपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना तत्कालीन समय में थानाध्यक्ष खानपुर के पद पर तैनात उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर द्वारा की गई थी।
बताया जा रहा है कि मामले की जांच के बाद उन्होंने एकत्र किए गए साक्ष्यों, गवाहों, वैज्ञानिक साक्ष्य को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट मे उनकी ठोस पैरवी के अधार पर अभियुक्त कुलदीप, अरूण व राहुल को धारा 302 भादवि के रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी के अपराध के लिए मृत्युदंड एवं अर्थदंड से दंडित किया गया था। अब उन्हें सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
