उत्तराखंड
छात्रवृत्ति घोटाला: एसआइटी ने गिरोह की तलाश की तेज
देहरादून, UT– करोड़ों की छात्रवृत्ति घोटाला मामले में एसआइटी शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर खेल करने वाले गिरोह की तलाश में जुट गई है। एसआइटी को पूरा अंदेशा है कि फर्जी छात्र-छात्राओं व संस्थानों के नाम पर यह खेल किसी गिरोह के माध्यम से अंजाम दिया गया है। ऐसे में एसआइटी संचालकों से मिले इनपुट पर सफेदपोशों की भूमिका को भी जांच में शामिल कर रही है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2012 से 2017 के बीच दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवंटन में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच एसआइटी से कराने के निर्देश दिए। पिछले एक साल से चल रही जांच में बड़े घपले सामने आए हैं। अभी हरिद्वार के सिर्फ छह शिक्षण संस्थानों में करीब 50 करोड़ का घपला पकड़ा गया है। जबकि जांच अभी आधी भी पूरी नहीं हुई है। अकेले हरिद्वार के कई कॉलेज और विश्वविद्यालय की जांच में यह रकम 100 करोड़ पार जाने की उम्मीद हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel