उत्तराखंड
गर्व के पलः उत्तराखंड की बेटी ने समुद्र में 30 फीट गहराई में फहराई श्रीराम पताका, रचा इतिहास…
देशभर आज राम मय हुआ है। हर ओर से राम-राम की जयकारों के उदघोष है। रामलला के आने पर पर्व मनाया जा रहा है। तो वही उत्तराखंड की बेटी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भगवान राम के अयोध्या में विराजने के पुण्य अवसर पर प्रदेश की बेटी ने समुद्र की गहराई में श्रीराम की पताका फहराई है। उनके इस कारनामें पर जहां उन्हें बधाई दी जा रही है। प्रदेश गौरावान्वित हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की बेटी कल्पना ने स्कूबा डाइविंग कर हिंद महासागर की गहराइयों में श्रीराम पताका फहराई है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर द्वारसों गांव निवासी कल्पना सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इन दिनों कल्पना मालदीव में एक भारतीय कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने भगवान राम की पताका को समुद्र में 30 फीट गहराई में फहराया है।
बता दें कि कल्पना इससे पहले आजादी के अमृत महोत्सव और मिशन चंद्रयान-3 के सफल होने पर तिरंगे के साथ स्कूबा डाइविंग कर चुकी हैं। विदेश में होने के बाद उनका मन प्रभु राम के लिए कुछ न कुछ करने का कर रहा था लेकिन बीते कुछ समय से तबीयत खराब होने के कारण वो समुद्र की गहरियों में उतर नहीं पा रहीं थी। ऐसे में उन्होंने श्रीराम की पताका को हिंद महासागर की गहराइयों में फहराया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel