उत्तराखंड
उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने स्वर्ण पदक जीत बनाया नेशनल रिकॉर्ड, CM धामी ने दी बधाई…

उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चमोली गढ़वाल की धावक मानसी नेगी ने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने ये मेडल 37वें जूनियर नेशनल गेम्स में 10 किलोमीटर वाक रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुआ जीता है। उनकी कामयाबी से खुशी की लहर है। सीएम धामी ने उन्हें बधाई दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आसाम के गुवाहाटी में खेले जा रहे 37वें जूनियर नेशनल गेम्स के 10 हजार मीटर वॉक रेस में मानसी ने 47:30.94 मिनट का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे स्थान पर हरियाणा की रचना और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह रही। मानसी नेगी की जीत पर जहां प्रदेश को उनपर गर्व है। वहीं सीएम धामी ने भी उन्हें नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा की मानसी नेगी की यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वॉक प्रतिस्पर्धा में चमोली निवासी मानसी नेगी द्वारा नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


