उत्तराखंड
Weather Alert: देहरादून सहित में इन जिलों में अगले तीन दिन भारी, ऑरेज और रेड अलर्ट जारी…
Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आज जहां कुछ जिलों में येलो अलर्ट है तो वहीं अगले तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, छह को कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट है। सात अक्तूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं मंडल में ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है। जिससे लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिले व गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है। लिहाज इस दौरान नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।
प्रदेश में मौसम कुछ दिन साफ रहने के बाद फिर करवट बदलने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप के साथ बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये हैं। देहरादून में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बौछार पड़ रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी इसके बाद छह से आठ अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
बताया जा रहा है कि सात अक्तूबर को कुमाऊं के सभी एवं गढ़वाल के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई है। सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। खासकर कुमाऊं में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान नदी-नालों में बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टान खिसकने के साथ भूस्खलन हो सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel