उत्तराखंड
Weather Forecast : उत्तराखंड में लगातार तीन दिन तक आंधी- तूफान के आसार, पड़ सकते हैं फिर से ओले..
UT- उत्तराखंड में शुक्रवार की तरह शनिवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी कम पड़ेगी।
लेकिन, इस दौरान तेज रफ्तार से आंधी आने की आशंका है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में ओले पड़ सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक उत्तराखंड में कहीं-कहीं विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली की गरज के साथ ओले गिर सिर सकते हैं।
वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके बाद अगले दो दिन बादल छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
हालांकि इस दौरान आंधी की संभावना नहीं है।
वहीं, देहरादून में भी शनिवार को तेज हवा चलने के साथ ओले गिरने की आशंका है। रविवार और सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।
इससे लगातार बढ़ रही गर्मी से निजात मिलेगी। बुधवार और गुरुवार को हुई गर्मी के बाद शुक्रवार को दून में बादल छाए रहने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
