उत्तराखंड
Weather News: देहरादून में अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश, दून सहित इन जिलों में अलर्ट जारी…
Weather News: उत्तराखंड में जहां बारिश ने कहर बरपाया है। वहीं एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राज्य में सोमवार की सुबह मौसम के तेवर कुछ नरम दिखे। लेकिन दोपहर बाद अचानक देहरादून में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने देहरादून सहित चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिलों में सोमवार कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जुलाई को देहरादून, टिहरी पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत व 13 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
बता दें कि देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिली रही। वहीं रविवार को बारिश से भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाइवे समेत 191 सड़कों पर यातायात बंद हो गया। हाइवे बंद होने से कई यमुनोत्री यात्री राड़ी टॉप के पास फंस गए हैं। उधर, बदरीनाथ हाइवे देर शाम छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel