उत्तराखंड
मौसम: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज से पहाड़ के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने मिलेगी। वहीं राजधानी देहरादून में भी बादल छाए रहेंगे। मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने के आसार हैं। जिसके बाद गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली व कुमाऊं के पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व इससे निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जनपदों में बारिश की संभावना कम है। वहीं राजधानी देहरादून में दोपहर या शाम से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की ठंड भी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
















Subscribe Our channel