उत्तराखंड
मौसम: उत्तराखंड में बारिश के बाद बढ़ जाएगी कड़ाके की ठंड, अगले 72 घंटे तक बारिश व हिमपात का अलर्ट
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन राज्य में बारिश और हिमपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। राज्य में शनिवार को अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश और हिमपात हुआ, वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन खराब मौसम, वर्षा में वृद्धि और हिमपात की संभावना भी जताई है।
मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार राज्य में कहीं कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम खराब रहने से शीत दिवस जैसी स्थिति बन रही है। धूप छिटपुट मौकों पर ही दिखेगी। मैदानी क्षेत्रों में भी शीत दिवस की स्थिति रहेगी। तापमान मध्यम रहेगा और सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
