उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, इन जिलों में बरते सावधानी…
उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। मैदान से लेकर पहाड़ तक आसमान में बादल छाए हैं तो कहीं घना कोहरा है। कई जिलों में वर्षा-बर्फबारी का अलर्ट जारी है। सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात हो सकता है।आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को वर्षा-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों का डेरा रह सकता है। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश- बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 27 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक येलो अलर्ट के साथ कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि होने ओलावृष्टि, वृक्षारोपण, बागवानी को नुकसान होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग में 28 और 29 नवंबर को उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में माध्यम से घना कोहरा होने की संभावना जताते हुए कहा कि इस दौरान अधिक मात्रा में घना कोहरा होने से यातायात संचालन में भी परेशानी हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel