उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, इन जिलों में अगले 48 घंटे भारी…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटिक साबित हुआ है। मौसम के तेवर तल्ख बने हैं। मंगलवार को दोपहर बाद देहरादून में मौसम बदला और झमाझम बारिश होने लगी। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अगले 48 घंटे भारी बताए है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में वर्षा हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। निचले इलाकों में 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं आईएमडी ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में आंधी और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, उन इलाकों में लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी जाती है। बारिश के समय लोगों को पेड़ के नीचे भी नहीं छिपना चाहिए। चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन को रोक दिया गया है। यात्रियों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
