उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, इन जिलों में आरेंज अलर्ट, टपकेश्वर मंदिर परिसर में ढहा पुश्ता…
उत्तराखंड में बारिश का कहर जहां जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में 21 और 22 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 25 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। वहीं टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुश्ता ढह गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में देर रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव के मंदिर परिसर को नुकसान हुआ है। टपकेश्वर महादेव मंदिर के लिफ्ट वाले हिस्से का पुश्ता ढह गया है। वहीं मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में 21 अगस्त को भारी से भारी बारिश हो सकती है। वही हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली और टिहरी जिलों को भी अलर्ट पर रखा है। उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत जिले में अगले दो दिन भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं।
बताया जा रहा है कि 21 से 25 के बीच पर्वतीय जिलों के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 25 अगस्त के बाद बारिश की एक्टिविटी कम होने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। क्योंकि जगह-जगह भूसख्लन और उफनाई नदियां हादसों को दावत दे रही है। लगातार हो रही बारिश से बद्रीनाथ हाईवे खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधसांव जोन सक्रिय हो गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel