उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड के सात जिलों में 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें अपडेट…
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान विभाग ने अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। भूस्खलन के चलते उत्तराखंड में कई रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। उत्तराखंड में बारिश अभी कुछ और दिनों तक परेशान करने वाली है. उत्तराखंड के देहरादून में आज गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 19 और 20 जुलाई को दो दिन लगातार रेड अलर्ट है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते राज्य में मध्यम से बड़े भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़कों, राजमार्गों में अवरोध, कटाव, कुछ स्थानों पर नालों और नदियों के जल स्तर में अचानक वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव होने की आशंका जताई है। जबकि, गंगा और उसकी सहायक नदियों समेत ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। विभाग ने प्रदेश के 13 में से सात जिलों के लिए 19 और 20 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के समय लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
