उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में खत्म हो सकता है पर्यटकों का इंतजार, अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश-बर्फबारी…
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बर्फ का इंतजार कर रहे लोगों को अगले 24 घंटे में खुशखबरी मिल सकती है। प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि बर्फबारी के कारण पर्वतीय जनपदों में तापमान पर भी इसका सीधा असर दिखाई दे सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान पर्वतीय जनपदों में मौसम बदलने की संभावन जताई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। गढ़वाल के चमोली और कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा करीब 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
गौरतलब है कि देहरादून में दिन के समय चटख धूप खिली रही। इससे तापमान में वृद्धि हुई। हवाओं के कारण कंपकंपी बढ़ गई और मैदानी क्षेत्रों में देर शाम से कोहरा छा गया। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अक्टूबर से लेकर जनवरी माह तक मौसम शुष्क बना हुआ है इसके चलते सूखे का संकट मंडरा रहा है। ऐसे में अब बारिश और बर्फबारी की संभावना से कुछ उम्मीद बढ़ी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel