उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें…
उत्तराखंड में जहां बारिश ने कहर बरपाया हैं। जगह-जगह भूस्खलन हुए है , नदियां उफान पर है। प्रदेश में लगातार भारी बारिश से जनजीवन का हाल- बेहाल है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में भारी बारिश तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, बादलों के बीच से धूप निकलने की भी संभावना जताई गई है। इससे उमस बढ़ने की संभावना है।
वहीं मसूरी में 19 अगस्त से बारिश जैसी स्थिति एक बार फिर बनने का अनुमान जताया गया है। शनिवार को शहर के गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
